श्रीदेवी की डेथ एनिवर्सरी से पहले बोनी कपूर ने लिया फैसला
- 23 Feb, 2019
- Bollywood
मुंबई, 10 सितम्बर (हि.स.)। कांग्रेस पार्टी की ओर से इंधन की मूल्यवृद्धि के विरोध में प्रायोजित भारत बंद के समर्थन में सोमवार को अंधेरी स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने रेल रोको आंदोलन किया। इस आंदोलन से पश्चिम रेलवे की सेवा बहुत देर तक रुकी रही। स्थानीय पुलिस ने आंदोलन का नेतृत्व कर रहे महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण, मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम, पूर्व विधान परिषद के उप सभापति माणिकराव ठाकरे सहित कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है।
मुंबई में भारत बंद को लेकर जगह-जगह आंदोलन जारी है। बांद्रा स्थित खेरवाड़ी जंक्शन पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सदस्य हुसैन दलवाई के नेतृत्व में आंदोलन करते हुए पश्चिमी एक्सप्रेस जाम करने का प्रयास किया। यहां आंदोलनकारियों ने एक बस में तोड़फोड़ की और बस को पंचर कर दिया। यहां पुलिस को आंदोलनकारियों को हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी है। पुलिस ने यहां भी कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।
दादर में मनसे की ओर रेल रोको आंदोलन किया गया। इससे रेल सेवा बहुत देर तक बाधित रही। यहां भी पुलिस ने कई मनसे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। मुलुंड में कांग्रेस-राकांपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व राजमार्ग पर धरना आंदोलन शुरू कर दिया है। इससे यहां पूरी तरह ट्रैफिक जाम हो गया है। यहां पुलिस आंदोलनकारियों को हटाने का प्रयास कर रही है। लेकिन आंदोलनकारी पूर्व उपनगर पर से हटने का नाम नहीं ले रहे हैं।
मुंबई में हर जगह बंद का माहौल बना हुआ है। यहां दुकानदारों ने स्वत: दुकानें बंद रखी हैं। सुबह से ही दुकानदारों ने अपनी दुकानें नहीं खोली हैं। इसी तरह सड़कों पर कोई वाहन नजर नहीं आ रहे हैं। स्कूल व कॉलेज बंद रखे गए हैं और पेट्रोल पंप भी बंद हैं।