श्रीदेवी की डेथ एनिवर्सरी से पहले बोनी कपूर ने लिया फैसला
- 23 Feb, 2019
- Bollywood
मुंबई, 08 अगस्त (हि.स.)। भांडुप-कांजुरमार्ग रेलवे स्टेशन के बीच अचानक तकनीकी गड़बड़ी आ जाने की वजह से बुधवार को सुबह मध्य रेलवे की लोकल सेवा बाधित हो गई। इसकी वजह से सुबह के समय कामकाजी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बुधवार सुबह तकरीबन पौने नौ बजे भांडुप-कांजुरमार्ग स्टेशन के बीच तकनीकी खराबी आ गई। इससे मुंबई की लाइफ लाइन मध्य रेलवे सेवा लोकल सेवा गड़बड़ा गई। मध्य रेलवे की सेवा गड़बड़ा जाने से हर स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ लगी हुई है। सुबह के समय कामकाजी लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। रेलवे प्रशासन के अनुसार तकनीकी गड़बड़ी को दूर करने का प्रयास युद्ध स्तर पर शुरू है और बहुत जल्द मध्य रेलवे की लोकल सेवा शुरू कर दी जाएगी