Logo
Header
img

श्रीनगर में अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान में वृद्धि

श्रीनगर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखी गई है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में तापमान पिछली रात के शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे से एक डिग्री सेल्सियस से अधिक बढ़ गया है। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे, पहलगाम में तापमान पिछली रात के शून्य से 7.0 डिग्री सेल्सियस नीचे के मुकाबले शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया । कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान पिछली रात के शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे के मुकाबले शून्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया । कुपवाड़ा शहर में पिछली रात के तापमान शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे के मुकाबले शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। गुलमर्ग में तापमान पिछली रात के शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे के मुकाबले शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। जम्मू में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस, बटोटे में 3.7 डिग्री सेल्सियस और भद्रवाह में 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूर्वानुमान के संबंध में मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा कि 17 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। उन्होंने कहा 17 फरवरी तक शुष्क मौसम की उम्मीद है। उन्होंने कहा 18 और 20 फरवरी तक जम्मू.कश्मीर के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी, बारिश की संभावना है।
Top