6493 new corona patients traced in Maharashtra today
महाराष्ट्र में मिले 6493 नए कोरोना मरीज, पांच की मौत
- By Admin --
- Monday, 27 Jun, 2022
मुंबई, 26 जून (हि.स.)। महाराष्ट्र में रविवार को 6493 नए कोरोना मरीज मिले तथा पांच कोरोना मरीजों की मौत हुई है। नए मामलों में मुंबई से सबसे ज्यादा 2771 मरीज सामने आए। महाराष्ट्र में रविवार को कुल 6213 मरीज स्वस्थ हुए। राज्य में कुल 24,608 सक्रिय कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। मुंबई में सबसे ज्यादा 12727 कोरोना के सक्रिय मरीज हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश में पहली बार बीए5 वेरिएंट और बीए4 वेरिएंट के पांच मरीज मिले हैं। इन मरीजों में तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। राज्य में अब तक मिले बीए5 और बीए4 वेरिएंट मरीजों की संख्या 54 हो गई है। इनमें से 15 पुणे से, 33 मुंबई, चार नागपुर और दो ठाणे से हैं। राज्य में अब तक 77,90,153 कोरोना मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं।
6493 new corona patients traced in Maharashtra today