IPL: Akash Madhwal joins Mumbai Indians team in place of Suryakumar Yadav
आईपीएल : सूर्यकुमार यादव की जगह आकाश माधवाल मुंबई इंडियंस की टीम में हुए शामिल
- By Admin --
- Tuesday, 17 May, 2022
मुंबई, 17 मई (हि.स.)। मुंबई इंडियंस (एमआई) ने आकाश माधवाल को बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के प्रतिस्थापन के रूप में टीम में शामिल किया है। सूर्यकुमार बाएं हाथ की मांसपेशियों की चोट के कारण टाटा आईपीएल 2022 से बाहर हो गए थे। यादव 6 मई, 2022 को गुजरात टाइटंस के खिलाफ टीम के मैच के दौरान चोटिल हो गए थे।
सूर्यकुमार ने इस सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए 8 मैच खेले और 43.29 की औसत से 303 रन बनाए जिसमें 3 अर्धशतक शामिल थे।
दूसरी तरफ उत्तराखंड के 28 वर्षीय मध्यमगति के तेज गेंदबाज माधवाल ने 15 टी20 मैच खेले हैं और 26.60 की औसत से 15 विकेट लिए हैं। वह 20 लाख रुपए की कीमत पर मुंबई की टीम में शामिल होंगे।
बता दें कि आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। मुंबई ने इस सीजन में 12 मैच खेले हैं, जिसमें टीम को तीन में जीत और 9 मैचों में हार मिली है। टीम 6 अंकों के साथ अंकतालिका में आखिरी स्थान पर है।