BSP Leadr Mayawati statement
चुनाव में विशेष समुदाय को गुमराह होने से बचाना जरुरी: मायावती
- By Admin --
- Monday, 27 Jun, 2022
लखनऊ, 27 जून (हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि लोकसभा के उपचुनाव में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिस प्रकार से संघर्ष किया है, वह काबिले तारीफ है। उन्होंने सोमवार को अपने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल से दो ट्वीट किया।
पहले ट्वीट में उन्होंने कहा कि बसपा के सभी छोटे-बड़े कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व पार्टी उम्मीदवार शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने आज़मगढ़ लोकसभा का उपचुनाव संघर्ष व दिलेरी के साथ लड़ा। उसे आगे आने वाले लोकसभा चुनाव-2024 तक जारी रखने के संकल्प के तहत चुनावी मुस्तैदी यथावत बनाये रखना भी जरूरी।
दूसरे ट्वीट में कहा है कि सिर्फ आजमगढ़ ही नहीं बल्कि बसपा की पूरे प्रदेश में लोकसभा आमचुनाव-2024 के लिए जमीनी तैयारी को वोट में बदलने के लिए संघर्ष व प्रयास लगातार जारी रखना है। इस क्रम में एक समुदाय विशेष को आगे होने वाले सभी चुनावों में गुमराह होने से बचाना भी बहुत जरूरी। उन्होंने समुदाय विशेष के पीछे मुस्लिम वर्ग की ओर इशारा किया है।
BSP Leadr Mayawati statement