Cannes film festival 2022 aisharya rai bachchan
दीपिका पादुकोण और हिना खान के बाद ऐश्वर्या भी कांस फिल्म फेस्टिवल के लिए हुईं रवाना
- By Admin --
- Tuesday, 17 May, 2022
फ्रांस में होने वाले कांस फिल्म फेस्टिवल 2022 में शामिल होने के लिए बाॅलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और हिना खान के बाद बीती ऐश्वर्या राय बच्चन भी रवाना हो चुकी हैं। इस दौरान उनके साथ पति अभिषेक बच्चन व बेटी आराध्या भी थीं। तीनों को बीती रात मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।
इस दौरान ऐश्वर्या ने जंहा ब्लैक लैगिंग के साथ ओवर कोट और हील्स कैरी किया था वहीं, अराध्या ने पिंक कलर के पुलओवर के साथ जींस पहनी थी। वहीं अभिषेक बच्चन ने ग्रे जींस के साथ नीले कलर का पुलओवर पहन रखा था साथ ही उन्होंने माथे पर लाल रंग का तिलक लगाया हुआ था। तीनों ने ही मीडिया के सामने जमकर पोज दिए। सोशल मीडिया पर तीनों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
गौरतलब है कि ऐश्वर्या राय बच्चन कई सालों से इस फेस्टिवल का हिस्सा रही हैं। वह हर बार ब्यूटी ब्रांड को रिप्रजेंट करने जाती हैं और हर बार ऐश्वर्या कांस में अलग लुक से सबका ध्यान अपनी ओर जरूर आकर्षित करती हैं।