Mundka fire: Expressing grief over the incident, PM Modi announced compensation
मुंडका अग्निकांड : प्रधानमंत्री मोदी ने घटना पर दुख प्रकट करते हुए मुआवजे का किया ऐलान
- By Admin --
- Saturday, 14 May, 2022
नई दिल्ली, 13 मई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुंडका में हुए अग्निकांड पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने शुक्रवार रात को ट्वीट कर कहा कि दिल्ली में भीषण आग के कारण लोगों की मौत से वह बेहद दुखी हैं। उनकी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ है। वह घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को पीएमएनआरएफ की ओर से दो-दो लाख रुपये दिए जाएंगे। घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।
वहीं, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर घटना पर दुख प्रकट किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुंडका में आग लगने की घटना बहुत दुःखद है। वह सम्बंधित अधिकारियों के लगातार संपर्क में हैं। प्रशासन राहत व बचाव कार्य में जुटा है। एनडीआरएफ की टीम भी वहां पहुंची हैं। लोगों को वहां से निकालना व घायलों को तुरंत उपचार देना हमारी प्राथमिकता है।