bike rally lal kila to vijay chowk
उपराष्ट्रपति नायडू ने लाल किले से तिरंगा बाइक रैली को दिखाई झंडी
- By Admin --
- Wednesday, 03 Aug, 2022
ई दिल्ली, 03 अगस्त (हि.स.)। संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित तिरंगा बाइक रैली को बुधवार को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने झंडी दिखा कर रवाना किया। केन्द्रीय मंत्री स्मृती ईरानी और मीनाक्षी लेखी ने स्कूटी पर तिरंगा लहराते हुए इस रैली में भाग लिया। इसके अलावा कई केन्द्रीय मंत्रियों सहित भाजपा सांसदों बाइक रैली में शामिल हुए। यह रैली विजय चौक पर खत्म हुई।
उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार, भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर 'हर घर तिरंगा' अभियान की जोर-शोर से तैयारी कर रही है। 'आजादी का अमृत महोत्सव' के अंतर्गत सभी राज्यों में 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच हर घर पर 'तिरंगा' फहराया जाएगा।