six theft arrested by police
तीन नाबालिग सहित छह चोर गिरफ्तार
- By Admin --
- Sunday, 23 Jan, 2022
गोलाघाट (असम), 23 जनवरी (हि.स.)। गोलाघाट पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर चोरी की वारदात में शामिल छह चोरों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने रविवार को बताया कि जिला शहर के हॉस्पिटल रोड पर स्थित राजेंद्र प्रसाद गुप्ता के मकान में चोरी करते समय छह चोरों को बीती रात गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार चोरों में तीन नाबालिक भी शामिल हैं।
चोरों के पास से पुलिस ने चोरी के सामान बरामद किये हैं। गिरफ्तार चोरों की पहचान राहुल दास, प्रकाश तांती, राहुल के रूप में की गई है। इसके अलावा 3 चोर नाबालिक हैं। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार चोरों से पूछताछ कर रही है।