आंध्र और ओडिशा के तट पर पहुंचा तितली तूफान
भुवनेश्वर | चक्रवाती तूफान तितली आंध्रप्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटीय इलाकों तक पहुंच गया है| वहां करीब 150 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं| एहतियातन करीब तीन लाख लोगों को तटीय इलाकों से हटाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है|