Logo
Header
img

कैंसर और मधुमेह को ठीक करती है मुलेठी

गोरखपुर, 09 दिसंबर (हि.स.)। मुलेठी, यष्टिमधु अथवा जेष्टमधी के नाम जाना जाने वाला मुलेठी न सिर्फ सर्दी-जुकाम या खांसी में आराम पाने के लिए काफी इस्तेमाल की जाती है, बल्कि इसका उपयोग गंभीर बीमारियों में भी है। यह कैंसर के रोगियों को स्वस्थ रखने वाली औषधि तो है ही, मधुमेह (शुुगर) को भी कंट्रोल में रखता है। आयुर्वेदाचार्य डा . प्रेमनारायण मिश्र ने इसके गुणों की जानकारियों को हिन्दुस्थान समाचार से साझा किया। आइये, मुलेठी के औषधीय गुणों को जानते हैं-

डा. प्रेमनारायण मिश्र की मानें तो गले की खराश और गला दर्द जैसी समस्या से मुलेठी आराम देती है। इसका सबसे ज्यादा प्रयोग खांसी और जुखाम के लिए होता है। इसका प्रयोग कई गंभीर से गंभीर रोगों से छुटकारा पाने के लिए भी होता है। मुलेठी सेवन के अनेक फायदे हैं। त्वचा की सूजन और संक्रमण भी इससे ठीक होता है। एक्जिमा, खुजली, लालिमा, स्केलिंग और सूजन भी ठीक होता है। ईरानी जर्नल ऑफ फार्मास्युटिकल रिसर्च के एक लेख के अनुसार ग्लाइसीरिजा ग्लबरा अर्क या मुलेठी जड़ का अर्क, बैक्टीरिया के खिलाफ प्रभावी होता है। पेट की परेशानी और अल्सर में भी यह कारगर है। मुलेठी की जड़ में मौजूद ग्लैब्रिडिन और ग्लैब्रेन युक्त अर्क ही फ्लेवोनोइड्स हैं। यह पेट की परेशानी, मतली, पेट दर्द और पेट की मरोड़ को कम करता है। इनका कहना है मुलेठी तासीर में ठंडी है।

कैंसररोधी गुण

मुलेठी के सेवन से कैंसर से बचाव संभव है। इसमें कैंसररोधी गुण पाए जाते हैं। मुलेठी में एंटी कार्सिनोजेन गुण है। इसलिए, यह कैंसर को पनपने और कैंसर के कारण डीएनए को होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है। यह प्रोस्टेट कैंसर से बचाता है। कैंसर से बचाव के लिए मुलेठी का पानी पी सकते हैं। चबाकर भी खा सकते हैं।

हेपेटाइटिस सी के इलाज में कारगर

मुलेठी, हेपेटाइटिस सी के इलाज में कारगर है। जापान में इलाज के लिए मुलेठी के इंजेक्शन के रूप में उपयोग करते हैं।

डायबिटीज से बचाव

मुलेठी, डायबिटीज जैसी गंभीर और उम्र भर साथ रहने वाली बीमारी से बचाती है। मुलेठी में एंटी-ऑक्सीडेंट और हाइपर ग्लाइसेमिक गुण होते हैं। इन गुणों के कारण यह डायबिटीज से सुरक्षित रखती है। इसके अर्क का सेवन करने से ब्लड ग्लूकोज के स्तर में कमी आती है।

Top