Logo
Header
img

सड़क हादसे में 10 मजदूर घायल, छह की हालत गंभीर

कछार (असम), 27 मार्च। जिले के रंगपुर में मणिपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मजदूरों को लेकर जा रहा वाहन रविवार रात को अनियंत्रित होकर सामने चल रहे ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दस मजदूर घायल हो गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, इनमें छह की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया है कि रविवार रात सामान ढोने वाला एक वाहन अवैध तरीके से लगभग 20 मजदूरों को लेकर सिलचर की ओर जा रहा था। तभी कछार जिला मुख्यालय शहर सिलचर में मणिपुर नेशनल हाईवे पर रंगपुर में मैजिक वाहन ने आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी और हाईवे पर पलट गया। इस हादसे में मैजिक वाहन पर सवार एक महिला समेत करीब 10 मजदूर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
Top