Logo
Header
img

जम्मू-कश्मीर में फिर हुआ मौसम खराब

जम्मू 17 मार्च। जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर मौसम खराब हो गया है। गुरूवार रात से ही जम्मू-कश्मीर के उपरी और मैदानी इलाकों में बारिश हो रही है जो शुक्रवार दोपहर तक जारी थी। बारिश होने के कारण लोगों को फिर ठंड का एहसास होने लगा है। पिछले एक महीने से बारिश नहीं होने के कारण लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा था। इसी बीच मौसम विभाग ने आज यानि शुक्रवार को अगले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर के ऊपरी और मैदानी इलाकों में बारिश का अनुमान जताया था। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 18 से 20 मार्च तक ऊंचाई वाले इलाकों में रुक-रुक कर बारिश और कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं श्रीनगर में पिछली रात के 5.5 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 6.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। काजीगुंड में पिछली रात के 4.2 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 4.5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। पहलगाम में पिछली रात को 0.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 1.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया था। कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान 4.6, गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस, कुपवाड़ा शहर पारा पिछली रात के 3.2 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 4.3 डिग्री सेल्सियस पर था। जम्मू में न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में न्यूनतम तापमान 6.2, बटोटे में 7.3, कटरा में 12.5 और भद्रवाह में 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लद्दाख के लेह और द्रास में न्यूनतम तापमान माइनस 3.2 डिग्री सेल्सियस और माइनस 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Top