Logo
Header
img

झारखंड में कोरोना के 64 एक्टिव मरीज

रांची, 09 अक्टूबर (हि.स.)। झारखंड में कोरोना के 64 एक्टिव मरीज हैं। रविवार को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से दस मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य में कोरोना के 11 नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बोकारो से एक, देवघर से एक, धनबाद से दो, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से तीन, कोडरमा से एक, लातेहार से एक, रांची से एक और सरायकेला से एक मरीज मिले हैं। राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 42 हजार,413 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है। राज्य में कुल दो करोड़, 27 लाख, 79 हजार, 961 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 64 सक्रिय केस है। कोरोना से चार लाख, 37 हजार, 19 मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि राज्य में पांच हजार, 330 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है।
Top