Logo
Header
img

घर पर गिरा बड़ा पत्थर, बाल-बाल बचे महिला समेत तीन लोग

रि-भोई (मेघालय), 28 दिसंबर (हि.स.)। रि-भोई जिला के खानापाड़ा थाना क्षेत्र के दस माइल इलाके में एक व्यक्ति के घर पर पहाड़ का एक बड़ा पत्थर गिर गया। जिसके बाद घर में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्गा पौरेल नामक व्यक्ति के घर के ऊपर एक बरा पत्थर पहाड़ से आ गिरा। पत्थर घर के अंदर घुस गया, जिसके चलते अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय घर में एक महिला समेत तीन लोग मौजूद थे। इस हादसे में तीनों की जान बाल-बाल बच गयी। घर के पास ही पहाड़ की कटाई का काम चल रहा है। जहां से पत्थर आकर घर में घुस गया। घटना की जानकारी मिलते ही खानापाड़ा पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।
Top