रांची, 30 जुलाई (हि. स.)। आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से अरविंद केजरीवाल के गिरफ़्तारी और उनके स्वास्थ्य के साथ हो रहे खिलवाड़ को लेकर मंगलवार को रांची में जयपाल सिंह मुण्डा स्टेडियम से लेकर अल्बर्ट एक्का चौक तक पैदल मार्च निकाला गया। इसके बाद विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व आप के वरिष्ठ नेता अजय भगत ने की। प्रदर्शन की अध्यक्षता राजेश लिंडा ने किया।
पार्टी के वरिष्ठ नेता हरी सिंह ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि देश में आम आदमी पार्टी का लहर चल रहा है, जिसको देख कर भाजपा की केंद्र सरकार केजरीवाल से डरी हुई है। इसलिए अरविन्द केजरीवाल को जेल में डाल रखा है।
मौके पर अजय भगत ने कहा की अरविन्द केजरीवाल को जान बुझ कर बेहतर ईलाज उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। अगर केजरीवाल को जल्द से जल्द जेल से रिहा नहीं किया जाता है तो हमलोग केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार आंदोलन करेंगें।
राजेश लिंडा ने कहा कि देश में ताना शाही नहीं चलने दिया जायेगा।