Logo
Header
img

Ambala : नारी शक्ति पुरस्कार के लिए 31 अक्टूबर तक होंगे आवेदन:-डीसी डॉ0 प्रियंका सोनी।

अम्बाला, 14 अक्तूबर

आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नारी शक्ति पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उपायुक्त डा. प्रियंका सोनी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि नारी शक्ति पुरस्कार के लिए आवेदन ऑनलाइन पोर्टल 222.ड्ड2ड्डह्म्स्रह्य.द्दश1.द्बठ्ठ पर 31 अक्टूबर तक भिजवाएं जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिन महिलाओं या संस्थाओं ने महिला सशक्तिकरण, महिलाओं के सामाजिक उत्थान एवं उनकी आत्मनिर्भरता के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं, वे राष्ट्रीय नारी शक्ति पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं।

  उपायुक्त ने बताया कि नारी शक्ति पुरस्कार के लिए आवेदक महिला की आयु कम से कम 25 वर्ष होनी चाहिए तथा जो भी संस्था इस पुरस्कार के लिए आवेदन करे, वह पिछले पांच वर्षों से काम कर रही हो। उन्होंने बताया कि 222.ड्ड2ड्डह्म्स्रह्य.द्दश1.द्बठ्ठ पोर्टल पर 31 अक्टूबर  तक पुरस्कार के लिए आवेदन किया जा सकता है। पुरस्कार के लिए चुनी जाने वाली महिलाओं को 8 मार्च, 2023 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा।

Top