Logo
Header
img

मणिपुर : अरामबाई तेंगोल ने अवैध हथियार किए सरेंडर, समयसीमा समाप्त

इम्फाल, 27 फरवरी (हि.स.)। मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला की अपील पर मैतेई सशस्त्र युवा समूह अरामबाई तेंगोल ने गुरुवार को बड़ी संख्या में अपने अवैध हथियार सरेंडर कर दिए। अवैध हथियार सरेंडर करने के लिए प्रशासन की समयसीमा


आज खत्म हो गई है।


गुरुवार को प्रथम मणिपुर राइफल्स (एमआर) ग्राउंड पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। सरेंडर प्रक्रिया के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई थी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में


अपने अवैध हथियार लेकर पहुंचे और अधिकारियों के सामने हथियारों को सरेंडर कर दिया। उनके साथ कई महिला समर्थक भी मौजूद रहीं। अधिकारियों ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि कुल कितने हथियार जमा किए गए हैं।


इससे पहले, मणिपुर के मुख्य सचिव प्रकाश कुमार सिंह ने एक सप्ताह में सभी युवकों से अवैध हथियार को हथियार सरेंडर करने की चेतावनी दी थी। उन्होंने समयसीमा बढ़ाने की संभावना को एकदम खारिज करते हुए स्पष्ट कहा था कि यदि तय समय में हथियार वापस नहीं किए गए, तो सुरक्षा बलों का अभियान शुरू किया जाएगा।

Top