रेल मंत्री अश्विनी और मुख्यमंत्री योगी शनिवार को करेंगे रवाना
वाराणसी, 30 अक्टूबर (हि. स.)। वाराणसी और नई दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शनिवार को पटरी पर दौड़ने को तैयार है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संयुक्त रूप से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसी दिन वाराणसी से जुड़ी दो मेमू ट्रेन सेवाओं का भी शुभारंभ किया जाएगा। वाराणसी के बनारस रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर आठ पर शनिवार को दोपहर 3:30 बजे उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित होगा।
वाराणसी के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) आशीष जैन ने शुक्रवार को बताया कि नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में यात्रियों की सुविधा और आराम को ध्यान में रखते हुए स्लीपर बर्थ की व्यवस्था की गई है।