Logo
Header
img

सिलचर नगर निगम चुनाव में जीतने वाली कांग्रेस उम्मीदवार राजश्री गोवाल को राजीव भवन में किया गया सम्मानित

गुवाहाटी, 27 अक्टूबर (हि.स.)। सिलचर नगर निगम चुनाव में विजयी रहीं कांग्रेस प्रत्याशी राजश्री गोवाला को आज असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) मुख्यालय राजीव भवन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव और असम कांग्रेस के प्रभारी, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सम्मानित किया। यह सम्मान असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के अध्यक्ष गौरव गोगोई की उपस्थिति में हुआ।

इस कार्यक्रम में धुबड़ी लोकसभा क्षेत्र के सांसद रकीबुल हुसैन, असम विधानसभा में विपक्ष के नेता वाजेद अली चौधरी, एपीसीसी के प्रशासनिक महासचिव बिपुल गोगोई और कांग्रेस नेता प्रांजल घटोवार सहित कई वरिष्ठ नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों ने भाग लिया।

Top