Logo
Header
img

बंगाल में मौसम सामान्य, ठंड बरकरार

कोलकाता, 10 जनवरी (हि.स.)। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में तापमान में मामूली उतार-चढाव के बीच ठंड बरकरार है। मंगलवार को राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जो सामान्य से एक डिग्री कम है, जबकि अधिकतम तापमान बढ़कर 25.8 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। जनवरी महीने की शुरुआत से न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह रहा था जबकि अधिकतम तापमान भी 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास था जिसके कारण ठंड बढ़ गई थी। लेकिन अब एक बार फिर तापमान बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने बताया कि मकर संक्रांति तक ठंड में और अधिक कमी आयेगी।
Top