Logo
Header
img

असम कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा ने पत्नी के साथ मां कामाख्या से लिया आशीर्वाद

गुवाहाटी, 21 नवंबर (हि.स.)। असम प्रदेश कांग्रेस (एपीसीसी) अध्यक्ष भूपेन बोरा सोमवार सुबह पत्नी के साथ नीलांचल पहाड़ स्थित शक्तिपीठ मां कामाख्या धाम पहुंचे। उन्होंने सपत्नीक मां कामाख्या की पूजा-अर्चना कर सभी के लिए मंगल कामना की। प्रदेश एपीसीसी अध्यक्ष के साथ पार्टी के अन्य कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। प्रदेश अध्यक्ष भारत जोड़ो यात्रा-असम की अगुवाई कर रहे हैं। जिसका शुभारंभ निचले असम के धुबड़ी जिला से हुआ था। निचले असम के कई जिलों का पदयात्रा करते हुए भूपेन बोरा कामरूप (मेट्रो) जिला शहर गुवाहाटी में पहुंचे। जहां पर पिछले कई दिनों से कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। गुवाहाटी के बाद यात्रा मोरीगांव होते हुए ऊपरी असम के अन्य जिलों से होते हुए सदिया पहुंचकर संपन्न होगी। असम में चल रही पद यात्रा राहुल गांधी द्वारा आरंभ भारत जोड़ो यात्रा की कड़ी का ही हिस्सा है।
Top