Logo
Header
img

बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत

मुजरिया थाना क्षेत्र के मुजरिया गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को रविवार देर रात टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि सहसवान कोतवाली के रसूलपुर टप्पा मलसई गांव के रहने वाले हेम सिंह और अशोक बाइक से गांव की ही एक बारात में शामिल होने के लिए कटिया गांव गए हुए थे। देररात में दोनों बारात से घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान मुजरिया गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार हेम सिंह और अशोक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इलाज के दौरान हेम सिंह की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल अशोक का इलाज जारी है। मामले में मुजरिया थाना अध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हुई, दूसरा घायल है। शव काे पोस्टमार्टम भेजकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Top