Logo
Header
img

जनता भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी पर विश्वास करती है : सचिन गुप्ता

भाजपा कार्यकारिणी सदस्य सचिन गुप्ता ने सोमवार को देहरादून कैंट विधानसभा शक्ति केंद्र संयोजकों, बूथ प्रमुख और पन्ना प्रमुखों की बैठक में जीत का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों में विश्वास करती है। उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी पांचों लोकसभा सीटों पर भारी मतों से विजयी हो, इसके लिए प्रदेश भाजपा संगठन बूथ/पन्ना प्रमुख तक के कार्यकर्ताओं का सत्यापन और जोश भरने का कार्य कर रहा है। सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य/स्टेट मीडिया पैनलिस्ट मुख्य वक्ता सचिन गुप्ता ने देहरादून कैंट विधानसभा शक्ति केंद्र संयोजक गणों, बूथ प्रमुख, पन्ना प्रमुख गणों की विशेष बैठक में कहा कि भाजपा की जीत का मंत्र है - अनुशासित संगठन व बूथ पर काम करने वाले भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता। आज देश की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भाजपा पर विश्वास करती है। उस विश्वास को बनाने के लिए अहम जिम्मेदारी बूथ के कार्यकर्ताओं ने निभायी है। नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी देने के लिए जनता उत्साहित है। आवश्यकता है कि पन्ना प्रमुख तक का कार्यकर्ता जनता के बीच पहले मतदान-फिर जलपान के निवेदन के साथ जाए व भाजपा को अधिक से अधिक मतदान करने की अपील करे।
Top