प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने निकाली ‘सेवा ज्योति यात्रा'– वीरेंद्र सचदेवा
'सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण’ के संकल्प के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया प्रधानमंत्री मोदी के विजन को आगे बढ़ाने का संकल्प
लुधियाना, 7 अक्टूबर (News DNN) भारतीय जनता पार्टी लुधियाना के जिला अध्यक्ष सुनील मौदगिल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली गई। यात्रा में भाजपा पंजाब के सह-प्रभारी एवं दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा तथा भाजपा पंजाब के प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी विशेष रूप से शामिल हुए।
इस अवसर पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को राष्ट्र सेवा, सुशासन, विकास और जनकल्याण के प्रति समर्पण का प्रेरणादायक उदाहरण बताया। नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में देश को नई दिशा देने का कार्य किया है और उनके नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।
‘सेवा ज्योति यात्रा’ में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जिला पदाधिकारियों, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों तथा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनकी साफ-सुथरी छवि की सराहना करते हुए सेवा और राष्ट्रहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
भाजपा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुतला फूंका
यात्रा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब की भगवंत मान सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुतला फूंका। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि पंजाब की AAP सरकार भ्रष्टाचार और कुशासन के मुद्दे पर जनता के सवालों का जवाब देने में विफल रही है।
भाजपा नेताओं ने कहा कि सीबीआई की कार्रवाई ने AAP सरकार के कथित भ्रष्टाचार को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि खुद को ईमानदार और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई का झंडाबरदार बताने वाली AAP सरकार अब जनता के सवालों के घेरे में है।
पंजाब में AAP का जनाधार खत्म हो चुका है—सुनील मौदगिल
भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील मौदगिल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी का जनाधार तेजी से खत्म हो रहा है। उन्होंने कहा कि जनता AAP सरकार के शासन से निराश है और आने वाले समय में पंजाब में भाजपा एक मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में उभरेगी।
उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है। तरनतारन में सरपंच की हत्या तथा पुलिस पर हुए हमलों जैसी घटनाएं प्रदेश की बिगड़ती कानून-व्यवस्था का उदाहरण हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि AAP सरकार जनता को सुरक्षित माहौल देने में पूरी तरह विफल रही है।
सुनील मौदगिल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रहित, जनसेवा और सुशासन के संकल्प के साथ लगातार जनता के बीच काम कर रहे हैं और पंजाब को विकास एवं सुरक्षित भविष्य की दिशा में आगे ले जाने के लिए भाजपा पूरी मजबूती से संघर्ष करेगी।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक लुंबा, जिला महामंत्री हर्ष शर्मा, शीनू चुघ, कैलाश चौधरी, जिला उपाध्यक्ष सुमित टंडन, संजय गोसाई, गुरदीप सिंह नीटू, गुरदीप सिंह गोशा, नरेंद्र सिंह मल्ली, दविंदर जग्गी, जिला सचिव चंदन गुप्ता, दीपक गोयल, अतुल जैन,अजय गौड,चंद्र भान चौहान, विक्की सहोता, प्रेस सचिव डॉ. सतीश कुमार, दफ्तर सचिव राज शर्मा, मनोज झा, गौरव अरोड़ा, विभोर गर्ग, अरुण गोयल, ललित गर्ग, अमित नागी, ललित चौहान, विशाल, रुचि गुलाटी, सीमा शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अजिंदर सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष लीना टपारिया, किसान मोर्चा अध्यक्ष सुखदेव सिंह गिल, रवि चौरसिया, वरिंदर सहगल, कपिल कल्याल, मुकेश गौतम, सौरव कपूर,विजय खटक,अमरीक सिंह मिला,अमित शर्मा,अमित मित्तल,योगेश शर्मा,अशोक राणा सहित भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।