Logo
Header
img

भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा कर वंदे भारत एक्सपे्रेस का भव्य स्वागत किया।

अम्बाला, 13 अक्तूबर

वंदे भारत एक्सपे्रेस के अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर पंहुचने पर गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं व आमजन ने फूलों की वर्षा कर व लड्डू बांटकर इस ट्रेन का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर अम्बाला शहर के विधायक असीम गोयल तथा यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने भी ट्रेन का स्वागत किया। बता दें कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की झंडी दिखाने के उपरांत वंदे भारत ट्रेन ऊना से दिल्ली के लिए रवाना हो गई। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल मंत्रिमंडल के सदस्यों, सांसद और विधायकों के साथ चंडीगढ़ से इस ट्रेन में सवार भी हुए और अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के साथ विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता, कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा, श्री कंवर पाल, श्रीमती कमलेश ढांडा, श्री बनवारी लाल, सांसद श्री रत्नलाल कटारिया, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश धनखड़, भाजपा नेत्री बंतो कटारिया समेत कई विधायक और अधिकारी मौजूद रहे। यात्रा के दौरान केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी ट्रेन में सवार थे।

अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इस ट्रेन को ऊना से झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया गया है। यह देश में वंदे भारत एक्सप्रेस की चौथी ट्रेन है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान उन्होंने वंदे भारत एक्सप्रेस की खूबियों को जाना और इस रूट पर ट्रेन के संचालन के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात से हरियाणा के लोगों को काफी फायदा होगा। उन्होंने कहा कि आज़ादी के अमृत महोत्सव में सरकार ने 75 ऐसी ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। इससे देश की प्रगति को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि नई ट्रेन चलने से कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी। उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर कर ऐसा लगा कि ट्रेन में नहीं बल्कि प्लेन में सफर कर रहे हो।

श्री मनोहर लाल ने कहा कि इस ट्रेन में अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे यात्रा सुगम और सुरक्षित हो गई है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में समय की बचत के साथ-साथ यात्री आरामदायक सफर का लाभ उठा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि रेल सेवा का विस्तार और उसको आधुनिक बनाने के लिए केंद्र सरकार लगातार काम कर रही है। केंद्र सरकार ने 200 रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प के लिए मास्टर प्लान तैयार किया है। रेलवे स्टेशनों में आधुनिक सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है। हरियाणा के रेलवे स्टेशनों पर आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन हिमाचल के ऊना से चलेगी और चंडीगढ़ होते हुए दिल्ली पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव अम्बाला में भी होगा। इस ट्रेन के चलने से चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले और दक्षिण हरियाणा से चंडीगढ़ आने वाले यात्रियों को बहुत फायदा होगा।

गौरतलब है कि वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने और यात्रा का एक आरामदायक और तेज तरीका प्रदान करने में मदद मिलेगी। ऊना से नई दिल्ली के लिए यात्रा का समय दो घंटे कम हो जाएगा। अंब अंदौरा से नई दिल्ली के लिए चलने वाली, यह देश में शुरू की जाने वाली चौथी वंदे भारत ट्रेन होगी और पहले की तुलना में एक उन्नत संस्करण है, जो बहुत हल्का है और कम अवधि में उच्च गति तक पहुंचने में सक्षम है।

बॉक्स:- अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पंहुचने पर भाजपा पदाधिकारियों एवं हजारों कार्यकर्ताओं ने उत्साह व गर्मजोशी के साथ वंदे भारत ट्रेन का गगनभेदी नारे लगाकर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज जिंदाबाद के नारे लगाये और पुष्पवर्षा की। कार्यकर्ताओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा तथा भाजपा का झंडा उठाया हुआ था। स्कूल के बच्चों ने बैंड की धुन पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उनके साथ आये अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर आयुक्त रेनू एस. फुलिया, एडीजीपी श्रीकांत जाधव, उपायुक्त डा0 प्रियंका सोनी, पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा, डीआरएम मनदीप सिंह भाटिया, एडीआरएम गुरिन्द्र सिंह नारंग, एसडीएम डा0 बलप्रीत सिंह, सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग के अतिरिक्त निदेशक डा0 कुलदीप सैनी, भाजपा जिला प्रधान राजेश बतौरा, पूर्व प्रधान जगमोहन लाल कुमार, पूर्व विधायक राजबीर बराड़ा, मंडल प्रधान राजीव डिम्पल, मंडल प्रधान किरण पाल चौहान, मंडल प्रधान अजय पराशर, कपिल विज, सुरेन्द्र तिवारी, बीएस बिन्द्रा, संजीव वालिया, दीपक भसीन, विशाल बतरा, आशीष गुलाटी, ललित चौधरी, रवि चौधरी, परमिन्द्र शर्मा, दीपक कोच्छड़, बलकेश वत्स, अजय बवेजा, सुरेन्द्र राणा, राजा, ललता प्रसाद, कर्ण अग्रवाल, रमन अग्रवाल, शैली खन्ना, कमल किशोर जैन, सतपाल ढल्ल, रवि सहगल, जसबीर जस्सी, बलविन्द्र सिंह शाहपुर, बृज भूषण कौशिक, बिजेन्द्र चौहान, नरेन्द्र राणा, कृष्ण राणा, मनदीप राणा, संदीप सचदेवा, प्रीतम सिंह गिल, संजीव गोयल टोनी, अर्पित अग्रवाल, अनुभव अग्रवाल, यतिन बंसल, संजय लाकड़ा के साथ-साथ महिला मोर्चा, युवा मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ-साथ अन्य भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

बॉक्स:- इससे पहले रेलवे स्टेशन धूलकोट (अम्बाला शहर) से वंदे भारत ट्रेन के वहां से गुजरने पर एसडीएम अम्बाला शहर दर्शन कुमार व अम्बाला शहर के विधायक असीम गोयल के प्रतिनिधि सौरभ गुप्ता सहित भाजपा के बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर इस ट्रेन का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाकर गर्मजोशी के साथ इस ट्रेन का स्वागत किया।  इस अवसर पर मक्खन लाल गोयल, गौरव गुप्ता, अमित गुप्ता, दलेल सिंह, संत शरण वर्मा, मंगल सेन बजाज, बंसी लाल कपूर, अनिल सैनी, डा0 भारती, प्रवेश वर्मा, डा0 एसएन जयसवाल, सुदर्शन कुमार गोयल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Top