Logo
Header
img

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल मतदाताओं के लिए बूथ की सुविधा

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (हि.स.)। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मतदान सोमवार सुबह 10 बजे शुरू हो गया। जो मतदाता भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हैं उनके के लिए भी वहां मतदान बूथ बनाया गया है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने आज सुबह ट्वीट कर कहा कि कर्नाटक के बेल्लारी जिले के संगनकल्लू गांव के यात्रा कैंप ऑफिस में कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हो रहे मतदान के लिए वोटिंग बूथ बनाया गया है। यहां भारत जोड़ो यात्रा में शामिल कांग्रेस मतदाता सुबह 10 बजे से मतदान कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आज सभी राज्यों के प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मतदान हो रहा है। अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर मैदान में हैं।

Top