Logo
Header
img

पांच ईंट भट्ठा मजदूरों का धुआं में दम घुटा

महासमुंद/रायपुर। महासमुंद जिला मुख्यालय के दूरस्थ गांव गढ़फुलझर में पांच ईंट भट्ठा मजदूरों का धुआं से दम घुट गया। यह लोग रात 12 से तड़के चार बजे के बीच ईंटों को पकाने के लिए आग लगाकर भट्ठा के ऊपर ही सो गए थे। इस हादसे में एक मजदूर बुरी तरह झुलस गया है। मृतकों में तीन लोग एक ही परिवार के पिता और दो पुत्र हैं। बसना थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक यह भट्ठा कुंज बिहारी पांडे का है। उन्होंने श्रमिकों को ईंट बनवाकर उसे पकाने का ठेका दिया था। ग्रामीणों ने सुबह इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर सभी को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने गंगा राम बिसी (55 ), दशरथ बिसी (30 ), सोना चंद भोई (40 ), मनोहर बिसी (30) और जनक राम बरिहा (35) को मृत घोषित कर दिया।
Top