त्योहारी सीजन में सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट,
3,370 रुपये तक सस्ता हुआ सोना
चांदी भी 9,900 रुपये लुढ़का
- साप्ताहिक आधार पर चांदी में 20,900 रुपये की गिरावट
नई दिल्ली, 01 नवंबर (हि.स.)। घरेलू सर्राफा बाजार में आज जबरदस्त कमजोरी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। सोना आज 3,090 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 3,370 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। इसी तरह चांदी के भाव में आज लगातार 9,900 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इस तरह चांदी सिर्फ तीन दिन में ही लगभग 20 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ता हो गया है।
भाव में गिरावट आने के कारण देश के अलग अलग सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,38,880 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,39,030 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,27,300 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,27,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में भी गिरावट आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 2,00,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।
साप्ताहिक आधार पर देखा जाए तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट आने के कारण सोना और चांदी दोनों धातुओं के भाव में कमजोरी दर्ज की गई है। पिछले सप्ताह के कारोबार में 24 कैरेट सोना 3,700 रुपये प्रति 10 ग्राम तक फिसल गया। इसी तरह 22 कैरेट सोना साप्ताहिक आधार पर 3,400 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया। चांदी भी कमजोर ग्लोबल संकेतों की वजह से पिछले सप्ताह के कारोबार में लगातार गिरावट का सामना करता रहा। का भाव सप्ताहिक आधार पर 20,900 रुपये प्रति किलोग्राम तक गिर गया।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,39,030 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,27,450 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,38,880 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,27,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,38,930 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,27,350 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,38,880 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,27,300 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,38,880 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,27,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,38,930 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,27,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,39,030 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,27,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,38,930 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,27,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,39,030 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,27,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोना कमजोरी के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,38,880 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोना 1,27,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।