Logo
Header
img

बस डिपो की दीवार को बस ने मारी ठोकर,एक लड़के की मौत

मुंबई, 12 नवंबर (हि.स.)।पालघर के जव्हार इलाके में एक बस डिपो की दीवार का हिस्सा गिरने से 11 वर्षीय लड़के की मौत हो गई और एक किशोर घायल हो गया। अभी तो किसी की भी इस मामले में गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस निरीक्षक सुधीर संखे ने कहा,चालक बस को पीछे कर रहा था तभी वह डिपो की दीवार से जा टकराई, जिससे दीवार का एक हिस्सा पास खड़े लोगों पर गिर गया। जिसमे 11 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई, जबकि 15 साल का एक अन्य लड़का घटना में घायल हो गया। घटना बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुई जब उल्टी दिशा में जा रही एक बस दीवार से टकरा गई। मृतक लड़के के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया, जबकि घायल का इलाज किया जा रहा है।
Top