Logo
Header
img

आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे झारखंड के व्यवसायी

रांची, 15 फ़रवरी (हि.स.)। झारखंड में 15 फरवरी से खाद्यान्न का संकट उत्पन्न हो सकता है। इसकी वजह झारखंड राज्य कृषि उपज और पशुधन विपणन (संवर्धन और सुविधा) विधेयक, 2022 के विरोध में आज से झारखंड में खाद्य वस्तुओं की आवक-जावक एवं कृषि संबंधी थोक व्यवसाय अनिश्चितकालीन के लिए बंद रहेंगी। झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स के आह्वान पर राइस मिल्स, फ्लॉवर मिल्स सहित अन्य खाद्य संबंधी मैन्युफैक्चरर भी अपने प्लांट से सेल बंद रखेंगे। जनविरोधी कानून के विरोध में जारी इस आंदोलन में फल एवं सब्जी के थोक विक्रेता भी शामिल हैं।
Top