Logo
Header
img

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही है केन्द्र सरकार : तोमर

नई दिल्ली, 11 जनवरी (हि.स.)। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि केन्द्र सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही है। सरकार ने वादा किया था कि गंगा किनारे रसायन मुक्त खेती कराई जाएगी। इस दिशा में व्यापक स्तर पर काम किए जा रहे हैं। तोमर ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि पहले चरण में गंगा किनारे पांच किलोमीटर के दायरे में रसायन मुक्त प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग के पहले चरण में चार राज्यों में गंगा नदी के किनारे 1.48 लाख हेक्टेयर में प्राकृतिक खेती शुरु की गई है। तोमर ने कहा कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने से मिट्टी और पर्यावरण की रक्षा भी सुनिश्चित हो रही है।‘प्राकृतिक खेती पर राष्ट्रीय मिशन’ के अंतर्गत देश भर में रसायन मुक्त प्राकृतिक खेती आत्मनिर्भर कृषि को सशक्त बनाने और मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने में मददगार साबित हो रही है।
Top