Logo
Header
img

बिहार के उत्तरी हिस्सो में अगले 24 घंटों में बारिश के आसार

पटना, 23 मार्च। बिहार में तीन से चार दिनों तक कई जिलों में रूक रूक कर हो रही बारिश से यहां का मौसम सुहावना हो गया है। ठंड हवा चलने की वजह से सुबह में ठंड का एहसास हो रहा है। फिलहाल बारिश नहीं होने के कारण बिहार की राजधानी पटना समेत प्रदेश के मौसम में सुधार आया है। पिछले मंगलवार को पटना समेत प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा दर्ज की गई। बुधवार को सुबह से ही अच्छी धूप खिलने के साथ मौसम सामान्य बना रहा और पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे आने के साथ 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन सुबह में ठंड का एहसास हो रहा है। पटना के मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पछुआ हवा का प्रवाह बने होने के साथ ट्रफ रेखा का विस्तार प्रदेश के उत्तरी भागों में है। जिसके प्रभाव से अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के उत्तरी भागों के कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना बनी हुई हैं। केन्द्र के अनुसार राजधानी समेत राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले तीन दिनों के बाद अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना जतायी जा रही हैं। जिससे गर्मी महसूस होगी। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों बेमौसम बारिश होने से बिहार के कई जिलों में गर्मी से लोगों को राहत मिली लेकिन इस बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। कई जिलों में फसलों का काफी नुकसान हुआ। खेत में तैयार मसूर सहित अन्य फसल बारिश और ओले से बर्बाद हो गये और किसानों की लागत का बड़ा नुक
Top