Logo
Header
img

पर्वतीय क्षेत्रों में अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी एवं वर्षा की संभावना

देहरादून, 21 अक्टूबर (हि.स.)। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश एवं बर्फबारी की संभावना जताई है। 21 अक्टूबर शुक्रवार को जारी मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की अथवा गरज के साथ वर्षा, बर्फबारी होने की संभावना है। राज्य के शेष जनपदों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा। पर्वतीय क्षेत्रों के 35 सौ मीटर या उससे अधिक ऊंचाई के स्थानों पर कहीं-कहीं बर्फबारी होने की संभावना है। देहरादून के बारे में मौसम विभाग की जानकारी में कहा गया है कि राजधानी के आसमान मुख्यत: साफ रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 29 डिग्री आंका गया है।

Top