Logo
Header
img

रायपुर: मुख्यमंत्री ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक जताया

रायपुर, 10 अक्टूबर (हि.स.)।सपा सरंक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार को निधन हो गया। छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बघेल ने दुख जताया है।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा कि समाजवादी नेता और उत्तर प्रदेश के धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव 'नेता जी' के निधन का समाचार भारतीय लोकतांत्रिक नींव के एक पत्थर के ढह जाने जैसा है।यूपी के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री के रूप में उन्होंने जनता की सेवा की। वे आजीवन प्रदायिकता के ख़िलाफ़ खड़े रहे।

सोमवार को लंबी बीमारी के बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव निधन हो गया। 3 दफा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार में रक्षामंत्री रह चुके मुलायम सिंह को देश के बड़े राजनेताओं में शुमार किया जाता था। सांस लेने में अधिक परेशानी होने पर मेदांता अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान 82 वर्ष की उम्र के मुलायम सिंह सुबह 8.16 पर अंतिम सांस सांस ली।

Top