Logo
Header
img

सर्दी का सितम जारी, 17 जिलों का तापमान दस डिग्री से नीचे लुढ़का

बिहार में ठंड का प्रकोप जारी है। शीतलहर के चलते प्रदेश के 17 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। मौसम विभाग ने नौ जिलों में कोल्ड डे और आठ जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। पटना सहित राज्य के अधिकतर जिलों में सोमवार सुबह से ही सर्द हवा के साथ गलन वाली ठंड से आम जन जीवन पर असर पड़ा है। बीते रविवार को सात जिले शीत दिवस की चपेट में रहे। सर्द हवा के कारण पटना, शेखपुरा, जमुई, बक्सर, बांका, समस्तीपुर, सहरसा एवं किशनगंज में शीत दिवस की स्थिति बनी रही। उत्तर बिहार के दरभंगा, मुजफ्फरपुर, बेतिया, और वाल्मीकि नगर में घना कोहरा का प्रभाव बना है। बीते रविवार को कई विमानों की देर शाम तक गंतव्य से उड़ान भरने की सूचना अपडेट नहीं हो सकी। रद्द होने वाले विमानों में इंडिगो की 6ई 2769 दिल्ली-पटना, 6ई 6451 बेंगलुरु-पटना, 6ई 2214 दिल्ली-पटना और 6ई 2482 दिल्ली-पटना रही। ट्रेनों की बात करें तो नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस एवं संपूर्ण क्रांति 22 घंटे विलंब से चल रही है। रात साढ़े आठ बजे राजधानी शीत दिवस की प्रयागराज (उप्र) पहुंची थी। रविवार को विक्रमशिला भी 22 घंटा विलंबित रही। मगध, ब्रह्मपुत्र 18 घंटा, कोटा एक्सप्रेस 12 घंटा, सीमांचल आठ घंटा, नार्थईस्ट आठ घंटा, श्रमजीवी चार घंटा, साउथ बिहार चार घंटा विलंब से चल रही है। गया में महाबोधि 19 घंटे देर से चल रही है। भुवनेश्वर राजधानी भी 18 घंटे विलंब से चल रही है। अगले 24 घंटे के लिए पटना सहित अधिसंख्य भागों के एक या दो स्थानों पर घना कोहरा व शीत दिवस को लेकर चेतावनी जारी की गई है। अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री वृद्धि की संभावना है। मंगलवार से तापमान में वृद्धि होने के साथ ठंड में कमी आने की संभावना है।
Top