Logo
Header
img

गुरुवार से और बढ़ेगी मुंबई में ठंड, न्यूनतम तापमान औसत से नीचे आया

मुंबई, 28 दिसंबर (हि.स.)। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में गुरुवार से गुलाबी ठंड और बढ़ने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है। इसके बाद नए साल के पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के आस-पास गिरेगा। उत्तर भारत से आनेवाली सर्द हवाओं की दिशा में मामूली बदलाव से मुंबई में पिछले दो दिनों से तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई है और न्यूनतम तापमान औसत से नीचे आ गया है। इसलिए ठंड की मात्रा कुछ कम हुई है। हालांकि गुरुवार तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है और साल के अंत में गुलाबी ठंड पड़ने की संभावना है। बीते शुक्रवार से मुंबई के सांताक्रूज में पारा गिरने लगा है। रविवार को सांताक्रूज में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कोलाबा में न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री तक गिर गया। शनिवार की तुलना में सांताक्रूज में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस और कोलाबा में 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लिहाजा न्यूनतम तापमान में औसत से दो से तीन डिग्री की कमी आई। लिहाजा रविवार को पारा 15 डिग्री तक लुढ़कने से बोर में कोहरा जैसी स्थिति बढ़ गई। हालांकि सोमवार को पारा कुछ डिग्री चढ़ा हुआ था। सोमवार को सांताक्रूज और कोलाबा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 16 और 19.2 डिग्री दर्ज किया गया। लिहाजा मंगलवार को भी सोमवार के मुकाबले न्यूनतम तापमान में करीब एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को सांताक्रुज में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और कोलाबा में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बुधवार की सुबह में लोगों ने ठंड का एहसास किया। इस बीच, उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाओं की दिशा में थोड़ा बदलाव आया है और मौजूदा न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी गुरुवार तक जारी रहने की संभावना है। हालांकि, न्यूनतम तापमान औसत से ऊपर रहने की संभावना है, जिससे कुछ हद तक ठंड महसूस होगी। उसके बाद शुक्रवार से फिर से तापमान में कमी आने की संभावना है।
Top