Logo
Header
img

ठंडी हवा ने बढ़ाई सर्दी, 30 को बारिश का अनुमान

पटना, 28 जनवरी (हि.स.)। बिहार में कुछ दिनों से ठंड़ कम है और सिर्फ सुबह शाम ही ठंड का एहसास हो रहा था लेकिन शनिवार सुबह से ही ठंडी हवा ने फिर से सर्दी के लौटने का एहसास दिला दिया है। यह ठंड अभी बरकरार रहने की संभावना है। हालांकि दिन बीतते धूप खिली लेकिन हवा के कारण गरमाहट का एहसास कम रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 1 फरवरी से फिर ठंड दस्तक दे सकती है। राज्य में 4 से 5 दिनों तक ठंड रहेगी। इस दौरान रात और दिन के बारे में लगभग 4 से 5 डिग्री सेल्सियस का गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि,5 फरवरी से एक बार फिर मौसम करवट लेगा और पारा ऊपर चढ़ेगा। इस बार नए साल के पहले महीने के अंतिम दिनों में यानी 30 जनवरी और 31 जनवरी को दक्षिण और पश्चिम बिहार में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इसके कारण 1 फरवरी से पूरे बिहार के न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री तक गिरावट आएगी। न्यूनतम तापमान घटककर 4-5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। इसके कारण ठंड बढ़ेगी। बारिश के बाद आसमान जब साफ होने के बाद तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी और ये लगातार जारी रहेगी।इसके बाद मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं आएगा। राजधानी पटना के भी न्यूनतम तापमान में 2 से 3 फरवरी के आसपास 2 से 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जाएगी। जानकारी हो कि, पिछले कुछ दिनों से राजधानी पटना के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। ठंड के थर्ड वेब यानी 1 फरवरी से लेकर 5 फरवरी तक हल्के कोहरे रहने की संभावना है। जिसके कारण इसका असर फसलों पर पड़ने की संभावना बेहद ही कम है। मौसम विभाग के अनुसार इस साल का मॉनसून सीजन पिछल कुछ सालों की तुलना में कमजोर रहा। इसके कारण इस बार ठंड अधिक पड़ा। मौसम विभाग ने बताया कि जिस साल मॉनसून कमजोर होता है, उस दौरान कोल्ड डे और कोल्ड वेब के इवेंट ज्यादा होते हैं।
Top