Logo
Header
img

श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर रांची में दो दिवसीय दुर्गा उत्सव का समापन

चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर दो दिवसीय भव्य और मनोरम दुर्गा उत्सव का सोमवार देर रात समापन हो गया। रामोत्सव के पहले दिन कार्यक्रम की शुरुआत मनोरम झांकी के साथ सुप्रसिद्ध गायक-गायिकाओं ने भजन संध्या का आयोजन किया गया। दूसरे दिन हनुमान चालीसा, सुंदरकांड का पाठ और श्री राम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण, महाभोग भंडारा एवं शिव तांडव स्तोत्र पर बेहद ही आकर्षक आरती का आयोजन भी हुआ। आतिशबाजी का दौर भी चला। सांस्कृतिक संध्या में बिहार के सुप्रसिद्ध गायक अरविंद अकेला उर्फ कल्लू, निशा उपाध्याय सहित कई अन्य कलाकारों ने लोगों को राममय वातावरण में झूमने को विवश कर दिया। सोमवार का यह दिन ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी राजधानी रांची शहर सुबह से लेकर देर रात तक प्रभु राम के उत्सव में पूरी तरह से तल्लीन और सराबोर रहे।
Top