Logo
Header
img

कांग्रेस अध्यक्ष पद उम्मीदवार शशि थरूर शुक्रवार को भोपाल प्रवास पर

भोपाल, 13 अक्टूबर (हि.स.)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के चुनाव के उम्मीदवार सांसद शशि थरूर शुक्रवार, 14 अक्टूबर को भोपाल प्रवास पर रहेंगे। वे प्रात: 10 बजे भोपाल पहुंचेंगे।

प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री प्रभारी प्रशासन राजीव सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि थरूर 14 अक्टूबर को सुबह 10.30 बजे से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करेंगे, तत्पश्चात वे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में ही पूर्वान्ह 11.30 बजे से निर्वाचित प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे। थरूर दोपहर में 12.30 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, भोपाल के राजीव गांधी सभाकक्ष में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। इसके बाद थरूर दोपहर 2 बजे भोपाल से दिल्ली रवाना हो जायेंगे।

Top