Logo
Header
img

सड़क दुर्घटना में दिवंगत सुदामा के परिजन से मिले कांग्रेस जिलाध्यक्ष

नवादा जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतीश कुमार मंटन गुरुवार को पकरीबरावां प्रखंड के बेलखुण्डा गांव पहुंचे। उन्होंने सड़क दुर्घटना में दिवंगत नौजवान सुदामा यादव के परिवार से भेंट कर उनको ढांढस दिया।उन्होंने कहा कि वे दुःख की इस घड़ी में उनके साथ हैं। मंटन सिंह ने पीड़ित परिजनों को सहायता राशि देते हुए भविष्य में हर संभव मदद करने की बात कही।

सुदामा यादव मृतक पेशे से ट्रक के सह चालक थे। झारखंड के चतरा में सड़क दुर्घटना के दौरान इनकी मौत हो गई थी। उनकी पत्नी और दो बच्चों के परवरिश की चिंता परिजन को सता रही है। राजद के जिला महासचिव संजय यादव ,दिनेश यादव, प्रमोद यादव, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण यादव, मनोज यादव, आरजेडी किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष राहुल सिंह, बबलू सिंह आदि साथ थे।

Top