नई दिल्ली, 19 अगस्त (हि.स.)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में आज सुबह हुई बरसात से मौसम खुशनुमा हो गया। दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम में कई जगह मध्यम से तेज बरसात हुई है।
कई दिन से उमस का सामना कर रहे लोगों का शनिवार सुबह कालिदास के मेघों ने गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया।
अचानक नींद से जागे लोग आसमान निहारते रहे। कई जगह तो एकाध घंटे में ही जलभराव हो गया। कल पूरे दिन तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा था। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज पूरे दिन मौसम के ऐसे ही बने रहने का अनुमान है। बारिश ने पुनर्निर्मित सेंट्रल विस्टा एवेन्यू (अब कर्तव्य पथ) को भिगो दिया।