Logo
Header
img

दिल्ली में आज सुबह हवा की गुणवत्ता रही 'खराब'

नई दिल्ली, 25 फरवरी (हि.स.)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज (शनिवार) न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक आज राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। भले ही दिन में आसमान साफ रहेगा, लेकिन सुबह करीब नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 211 'खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में 27 फरवरी को बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तर पश्चिम के मैदानी हिस्सों में 28 फरवरी से दो मार्च तक हल्की वर्षा हो सकती है।
Top