Logo
Header
img

मस्जिदों में पहले जुमे की नमाज पढऩे के उमड़े भक्त

जोधपुर, 24 मार्च। रहमत और बरकतों का मुकद्दस महीना रमजान शुरू हो गया है। रमजान का पहला रोजा शुक्रवार को रखा गया। चांद की घोषणा के बाद गुरुवार रात रोजेदारों ने पहली तरावीह की नमाज पढ़ी। तरावीह की नमाज में अकीदतमंद की भीड़ नजर आई। आज शुक्रवार भी है। रमजान महीने के पहले जुमे की नमाज जालौरी गेट सहित शहर की सभी मस्जिदों में अदा की गई। भारी तादाद में नमाजियों के आने की वजह से मस्जिदों में खास इंतजाम किये गये। शहर की मस्जिदें नमाजियों से खचाखच भर गईं। जहां बरामदे अकीदतमंदों से अटे हुए थे वहीं धूप में भी सडक़ पर कई लेन में अकीदतमंदों ने नमाज अदा की। नमाजियों ने प्रदेश में खुशहाली की और अमन चैन की दुआ मांगी। नमाज के समय व्यापारियों ने भी सहयोग किया।
Top