Logo
Header
img

होली रसिया गीतों पर श्रद्धालुओं ने जमकर उड़ाया गुलाल

ब्रज में होली का खुमार बसंत पंचमी से मंदिर-देवालयों में शुरू हो चुका है। यह होली का उत्सव 41 दिनों तक चलता रहेगा। सोमवार को मथुरा शहर स्थित ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में पूर्वान्ह रसिया गायन के बीच जमकर श्रद्धालुओं ने गुलाल उड़ाया। पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश में सुबह राजभोग के दर्शन में भक्त जमकर झूमे। मंदिर के मुखिया ने भक्तों पर ठाकुरजी की प्रसादी के रूप में गुलाल फेंका गया। इस गुलाल से रंगे जाने पर भक्तों ने खुद को सौभाग्यशाली माना। इस मौके पर 'होली आई रे, श्याम मेरी सुध लीजो, होली खेलन आए श्याम, आज बृज में होली रे रसिया, बृज की तोहे लाज मुकुट वाले' अनेक होली रसिया गीतों का गायन हुआ। यह रसिया गायन राजभोग के दर्शन में बृज फाग द्वारकेश रसिया मंडल द्वारा गाए गए। अब से यह होली रसिया गायन प्रातः 10 से 11 राजभोग के दर्शन में प्रतिदिन गाए जाएंगें।


Top