Logo
Header
img

धुंडीराज गोविंद फाल्के का 153वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया

रांची, 29 अप्रैल रांची के मारवाड़ी कॉलेज के डिजिटल फोटोग्राफी और फिल्म निर्माण विभाग में शनिवार को धुंडीराज गोविंद फाल्के उर्फ़ दादा साहेब फाल्के का 153 वां जन्मदिवस मनाया गया।धुंडीराजभारतीय सिनेमा के जनक माने जाते है। मौके पर विभाग के पाठ्यक्रम निदेशक डॉक्टर सुशील कुमार अंकन ने कहा कि भारतीय सिनेमा के शुरुआती दिन काफ़ी चुनौती भरे थे। उन विपरीत परिस्थितियों में भी दादा साहेब फाल्के ने अपनी पूरी संपति को दांव में लगाकर फ़िल्म निर्माण के गुर विदेशों में जाकर सीखा। 1913 में राजा हरिश्चंद्र नामक फ़िल्म बना कर भारतीय सिनेमा की नीवं रखी। उस समय महिलाओं की भूमिकाएं भी पुरुष पात्र ही किया करते थे। फोटोग्राफी और फिल्म निर्माण विभाग के विद्यार्थियों को दादा साहेब फाल्के के जीवन से काफी प्रेरणा मिली और वे दादा साहेब के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर कई छात्र-छात्राएं मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि दादा साहेब फाल्के का जन्मदिन 30 अप्रैल को है, लेकिन रविवार होने के कारण विद्यार्थियों ने उनका जन्मदिन आज ही मनाया।
Top