Logo
Header
img

जम्मू-कश्मीर में शुष्क मौसम के साथ प्रतिदिन बढ़ रहा ठंड का प्रकोप

श्रीनगर, 17 दिसंबर (हि.स.)। कश्मीर घाटी में रात के तापमान में मामूली वृद्धि के साथ ही न्यूनतम तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे रहने का सिलासिला जारी है। वहीं दूसरी ओर शुष्क मौसम के बीच प्रतिदिन ठंड का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में पिछली रात के शून्य से नीचे 3.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के मुकाबले शून्य से नीचे 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में अब तक का सबसे ठंडा तापमान था। इसी बीच काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.6 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में शून्य से नीचे 4.3 डिग्री सेल्सियस, कोकरनाग में शून्य से नीचे 0.6 डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग में शून्य से नीचे 2.0 डिग्री सेल्सियस और कुपवाड़ा शहर में पारा शून्य स नीचे े 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दूसरी ओर जम्मू में पिछली रात के 9.3 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू-कश्मीर की शीतकालीन राजधानी के लिए यह सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम था। बनिहाल में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस अधिक), बटोत में 4.3 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस अधिक), कटरा में 7.8 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस नीचे) और भद्रवाह में 2.1 डिग्री सेल्सियस (1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक) दर्ज किया गया। लद्दाख के लेह में तापमान शून्य से नीचे 7.6 डिग्री सेल्सियस और कारगिल में शून्य से नीचे 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अभी के लिए मुख्य रूप से शुष्क मौसम और 25 दिसंबर तक मौसम की कोई बड़ी गतिविधि नहीं होने का अनुमान लगाया है।
Top