Logo
Header
img

जम्मू-कश्मीर में 18 जून से मुख्य रूप से शुष्क मौसम की संभावना

श्रीनगर, 17 जून (हि.स.)। जम्मू और कश्मीर में मौसम विभाग ने 18 जून से मुख्य रूप से शुष्क मौसम की भविष्यवाणी की है। शुष्क मौसम के चलते तेज धूप के कारण भीषण गर्मी पड़ रही है जिससे न्यूनतम व अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। इस दौरान लू का प्रकोप भी जारी है। भीषण गर्मी के चलते लोग अपने घरों में ही एसी व कूलर के नीचे समय बीताना पसंद कर रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में जम्मू और कश्मीर में हल्की बारिश की संभावना है, इसके बाद 23 जून से मुख्य रूप से शुष्क मौसम रहेगा। इसी बीच श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस, काजीगुंड में 13.4 डिग्री सेल्सियस, अनंतनाग जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस, कुपवाड़ा शहर में न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस, कोकरनाग 13.1 डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस, बनिहाल 14.3 डिग्री सेल्सियस, बटोत 16.2 डिग्री सेल्सियस, कटरा 22.0 डिग्री सेल्सियस, भद्रवाह 14.0 डिग्री सेल्सियस, लेह 7.9 डिग्री सेल्सियस , और कारगिल 11.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
Top