जम्मू-कश्मीर में मौसम शुष्क रहने के साथ ही दिन और रात के तापमान में हुई वृद्धि
जम्मू, 10 जून (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने के साथ ही दिन और रात के तापमान में वृद्धि हुई है और अधिकांश स्थानों पर रात का तापमान सामान्य से अधिक रहा। जम्मू में अब दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है और अगले कुछ दिनों में इसमें और वृद्धि होने की संभावना है। दिन में तेज धूप के साथ ही लू का प्रकोप भी अब बढ़ने लगा है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यहां कहा कि अगले 24 घंटों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने वाला है और 12 जून तक किसी भी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।
श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक था। काजीगुंड 13.6 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में 7.6 डिग्री सेल्सियस, कुपवाड़ा शहर में 13.9 डिग्री सेल्सियस, कोकरनाग में 10.8 डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग में 11.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
जम्मू में न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक था। बनिहाल में न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस (सामान्य), बटोत में 15.4 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक), कटरा में 24.6 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक) और भद्रवाह में 11.3 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक) दर्ज किया गया। लद्दाख के लेह और कारगिल में न्यूनतम तापमान क्रमशः 10.2 डिग्री सेल्सियस और 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।